बेटियां हमेशा से उत्तराखंड का गौरव, सम्मान और गरिमा का कारण रही हैं। चाहे वह पर्वत की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई हो, समुद्र के एक छोर से दूसरे पार अभियान चलाना हो और दुनिया भर में यात्रा करना हो, शिक्षा हो, खेल हो, कला प्रतियोगिता या देश की सशस्त्र सेनाओं में राष्ट्र की सेवा करना हो, उत्तराखंड की बेटियां अपने देश का हर तरीके से नाम रोशन कर रही हैं।

इस क्रम में, राज्य की एक होनहार बेटी ने स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल में प्रतिष्ठित लॉ प्रोग्राम में प्रवेश प्राप्त करके राज्य की ख्याति में वृद्धि की है। ये होनहार  बेटी और कोई नहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की बेटी 25 वर्षीय  श्रीजा रावत हैं। उन्होंने अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के माध्यम से कानून, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एल. एल. एम. में एडमिशन लेने में सफल रही हैं। स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वह उन 15-20 छात्रों में से एक हैं जिन्हें स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, कैलिफोर्निया में इस अत्यधिक प्रतिस्पर्धी विशेष उन्नत डिग्री के लिए विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया है।

आपको बता दें कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की बेटी श्रीजा ने एमिटी लॉ कॉलेज  नोएडा से LLB किया है। श्रीजा की माता सुनीता रावत, सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत इस बार हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। बेटी के स्टैन फोर्ड लॉ स्कूल में एडमिशन के लिए नाम फाइनल होने पर समर्थकों ने बधाई दी है।

पिछला लेख राष्ट्रपति मुर्मू आज से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में, यह रहेगा कार्यक्रम
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads